Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक आवासीय भवन में आग लगी, एक महिला की मौत, 12 अन्य बचाये गये

हावड़ा, 26 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बुधवार दोपहर एक रिहायशी इमारत में आग लग जाने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी जबकि 12 अन्य को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अंकुरहाटी क्षेत्र में इस इमारत के एक फ्लैट के एक कमरे में 65 साल की रुपा मुखर्जी मृत मिलीं।

एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि इस पांच मंजिला इमारत से 12 लोग सुरक्षित बाहर निकाले गये।

उन्होंने बताया कि अपराह्न करीब एक बजे तीसरे तल के एक फ्लैट में आग लग गयी जिसपर दमकल की पांच गाड़ियों की मदद से ढाई घंटे में नियंत्रण पाया गया।

उन्होंने कहा कि आग की वजह का पता लगाने के लिए फोरेंसिक जांच की जायेगी।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि आस-पास पानी के स्रोतों नहीं होने के कारण अग्निशमन कर्मचारियों को आग बुझाने में परेशानी हुई।

इससे पहले पश्चिम बंगाल में होटलों में आग की दो घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गयी थी।

बीरभूम ज़िले के तारापीठ में 17 अगस्त को एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई तथा 19 अगस्त को कोलकाता के एक होटल में भीषण आग लगने से सात बांग्लादेशी नागरिकों समेत नौ लोगों की जान चली गई।

भाषा

राजकुमार पवनेश

पवनेश