Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से बुधवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

वि30 नेपाल बाढ़ लीड भारतीय

तिब्बत सीमा के पास नेपाल में बाढ़ के बाद करीब 400 लोग लापता, 105 भारतीय भी शामिल

काठमांडू, तिब्बत से लगे नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद लापता करीब 400 लोगों में कम से कम 105 भारतीय और 37 अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दि45 मोदी नेपाल

नेपाल में बाढ़: प्रधानंत्री मोदी ने बालेंद्र शाह से बात की, मानवीय सहायता की पेशकश की

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को नेपाल के अपने समकक्ष बालेंद्र शाह से बात की और वहां बाढ़ से हुई जान-माल की क्षति पर संवेदना व्यक्त की। साथ ही, उन्होंने कहा कि भारत पड़ोसी देश को हरसंभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है।

प्रादे77 उप्र आदित्यनाथ मातृशक्ति लीड यात्रा

उप्र: स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार छात्राओं को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: आदित्यनाथ

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार छात्राओं को अक्टूबर-नवंबर में स्कूटी दी जाएंगी।

दि6: कांग्रेस खरगे महंगाई

त्यौहारों से पहले महंगाई से ध्यान भटकाने वाले स्टंट में जुटी भाजपा : खरगे

नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले 'आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी' को लेकर बुधवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि ‘‘ध्यान भटकाने वाले स्टंट’’ और ‘‘बेतुकी बातों’’ में उलझाकर महंगाई के मुद्दे से बचने की कोशिश की जा रही है।

दि25 भाजपा कांग्रेस पितृसत्ता

राहुल गांधी केवल ‘मीम्स और रील्स’ तक सिमटकर रह गए हैं: भाजपा

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘पितृसत्ता को खत्म करने’ संबंधी बयान के लिए बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आलोचना की और आरोप लगाया कि उन्होंने खुद को ‘मीम और रील’ तक सीमित कर लिया है। इसके अलावा भाजपा ने महिला सशक्तीकरण से जुड़े उनके रिकॉर्ड को लेकर भी सवाल उठाए।

दि39 न्यायालय न्यायाधीश सीजेआई पत्र

न्यायमूर्ति मेहता का सीजेआई को राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ पत्र

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश संदीप मेहता ने राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा पर अदालत में गंभीर प्रशासनिक अनियमितताओं और मामलों को चुनिंदा रूप से सूचीबद्ध किए जाने के आरोप लगाए हैं।

प्रादे89 महाराष्ट्र एमपीएससी परीक्षा रद्द

एमपीएससी ने प्रश्नपत्र लीक होने की बात सामने आने के बाद औषधि निरीक्षक भर्ती प्रक्रिया रद्द की

मुंबई, महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में औषधि निरीक्षक समूह-बी के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है। यह फैसला इस साल की शुरुआत में हुई परीक्षा में कथित अनियमितताओं की बात सामने आने के बाद किया गया।

प्रादे64 बिहार तेजस्वी प्रदर्शनकारी अस्पताल

बिहार: अस्पताल में घायल प्रदर्शनकारियों से मिले तेजस्वी, कहा ‘युवाओं का भविष्य कुचल रही सरकार’

पटना, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान घायल छात्रों से बुधवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में मुलाकात की और आरोप लगाया कि सरकार युवाओं का भविष्य कुचल रही है।

दि5: संसद तृणमूल बागी

अयोग्यता संबंधी याचिका पर लोकसभा सचिवालय ने तृणमूल के 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किए

नयी दिल्ली, लोकसभा सचिवालय ने तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को, उन्हें दल-बदल रोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित करने के अनुरोध वाली तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी की याचिकाओं पर नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर उनसे जवाब मांगा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रादे28: कृति विज्ञापन

विवाद के बाद आभूषण ब्रांड जीवा ने कृति सैनन का रक्षाबंधन वाला विज्ञापन हटाया

मुंबई, आभूषण बनाने वाले ब्रांड जीवा ने बुधवार को कहा कि उसने रक्षाबंधन के लिए अभिनेत्री कृति सैनन को लेकर बनाया गया अपना विज्ञापन हटा दिया है। विज्ञापन में अभिनेत्री द्वारा पहने गए कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति जतायी थी।

वि18 पाकिस्तान दूसरी लीड आग

पाकिस्तान के एक अस्पताल में आग लगने से 14 शिशुओं की मौत : प्राधिकारी

इस्लामाबाद, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक प्रमुख अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड में बुधवार को भीषण आग लगने से कम से कम 14 नवजात शिशुओं की मौत हो गयी। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अर्थ19 प्याज खुदरा बिक्री

सरकार कल से दिल्ली में 35 रुपये किलो के भाव बेचेगी प्याज, कीमतों में तेजी के बीच उठाया कदम

नयी दिल्ली, प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार बृहस्पतिवार से दिल्ली में बफर स्टॉक का प्याज 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचेगी। देश के कई शहरों में प्याज का खुदरा भाव 55 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।

खेल24 खेल भारत समापन

श्रीलंका के स्टंप तक दूसरी पारी में छह विकेट 229 रन

कोलंबो, श्रीलंका ने बुधवार को यहां भारत के खिलाफ फॉलोऑन खेलते हुए दूसरे और अंतिम टेस्ट के चौथे दिन स्टंप तक दूसरी पारी में छह विकेट पर 229 रन बनाकर 16 रन की बढ़त हासिल कर ली।

‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबर :

वि13 स्कूल अभिभावक

शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार के मामले बढ़े, स्कूल अभिभावकों से कैसे निपटें

सिडनी, शिक्षकों और स्कूल प्रधानाचार्यों के साथ अभिभावकों के दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसे रोकने के लिए कुछ निजी स्कूलों ने अभिभावकों से आचार संहिता पर हस्ताक्षर करवाना शुरू किया है।

भाषा

शफीक पवनेश

पवनेश