Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

असम-मेघालय सीमा के विवादित इलाके के पास असम पुलिस का वाहन आग में जलकर खाक

नोंग्स्टोइन, 26 अगस्त (भाषा) असम-मेघालय सीमा के विवादित इलाके में स्थित दुर्गम लैंगपीह क्षेत्र में बुधवार को असम पुलिस का एक वाहन आग में जलकर खाक हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह वाहन, जिसका पंजीकरण नंबर एएस-01-डीएच-7347 है, मावसिकार असम पुलिस कैंप में तैनात असम पुलिसकर्मियों का था।

उन्होंने बताया कि वाहन असम पुलिस कैंप से कुछ मीटर की दूरी पर मावसिकार गांव के पास सड़क किनारे खड़ा था। तभी सुबह करीब चार बजे उसमें आग लग गई।

मावसिकार गांव के प्रधान ने मेघालय के पश्चिम खासी हिल्स जिले के लैंगपीह बॉर्डर आउटपोस्ट को घटना की सूचना दी।

प्रारंभिक जांच के तहत पुलिस ने गांव के प्रधान, सचिव और कई स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

पुलिस को आगजनी की आशंका है। हालांकि आग लगने के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान ऐसा कोई सामान या सबूत नहीं मिला जिससे यह पुष्टि हो सके कि वाहन को जानबूझकर आग लगाई गई थी।

असम और मेघालय पुलिस भी घटना की जांच कर रही हैं।

भाषा तान्या नरेश

नरेश