Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

लातूर में '112' पर फोन आया और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को खुदकुशी करने से रोका

लातूर (महाराष्ट्र), 26 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर जिले में बुधवार को आपातकालीन नंबर '112' पर आए एक फोन पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उदगीर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक शादीशुदा महिला को खुदकुशी करने से रोक लिया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस को सुबह-सुबह फोन आया कि घरेलू विवाद के बाद एक महिला बनशेलकी बांध में कूदकर अपनी जान देने जा रही है।

सूचना मिलते ही उदगीर ग्रामीण थाने के पुलिसकर्मी फारूक शेख सुबह सात बजे तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को यह आत्मघाती कदम न उठाने के लिए समझा-बुझाकर राजी कर लिया। इस दौरान महिला के पति और भाई भी वहां पहुंच गए थे।

इसके बाद महिला को पास के पुलिस थाने ले जाया गया।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थी और उसका पति उसका हाल-चाल नहीं ले रहा था, जिससे दुखी होकर उसने यह कदम उठाने की कोशिश की।

विज्ञप्ति के अनुसार, थाने में महिला को आवश्यक परामर्श दिया गया।

पुलिस ने अपील की है यदि कोई भी व्यक्ति खतरे में हो या उसकी जान पर बन आई हो, तो लोग तुरंत 112 नंबर पर फोन करें।

भाषा

सुमित मनीषा

मनीषा