Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

एंथनी एंड्रयूज को भारत की अंडर-17 महिला टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने एंथनी एंड्रयूज को भारत की अंडर-17 महिला राष्ट्रीय टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है जबकि जोआकिम अलेक्जेंडरसन मुख्य कोच के रूप में अपनी जिम्मेदारी जारी रखेंगे।

ईस्ट बंगाल एफसी के मुख्य कोच के रूप में भी कार्यरत एंड्रयूज ईस्ट बंगाल क्लब और देश, दोनों के लिए दोहरी जिम्मेदारी निभाएंगे।

एंड्रयूज ने कहा, ‘‘भारत की अंडर-17 महिला राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान और सौभाग्य की बात है। मुझ पर भरोसा जताने और विश्वास करने के लिए मैं एआईएफएफ का आभारी हूं। भारतीय फुटबॉलरों की अगली पीढ़ी के विकास में योगदान देने के इस अवसर को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। ’’

ईस्ट बंगाल के साथ मौजूदा ‘इंडियन वुमैन्स लीग’ (आईडब्ल्यूएल) चैंपियन एंड्रयूज लीग के इतिहास के सबसे सफल कोच हैं। उन्होंने अब तक चार आईडब्ल्यूएल खिताब जीते हैं।

उनके मार्गदर्शन में गोकुलम केरल एफसी ने 2021-22 और 2022-23 में लगातार दो आईडब्ल्यूएल खिताब जीते थे। इसके बाद उन्होंने ईस्ट बंगाल एफसी को 2024-25 और 2025-26 में लगातार दो चैंपियनशिप दिलाई।

एंड्रयूज एकमात्र ऐसे कोच हैं जिन्होंने एक से अधिक आईडब्ल्यूएल खिताब जीते हैं।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर