Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार ने 43 प्रतिशत चुनावी वादे पूरे किए: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 26 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बुधवार को दावा किया कि मई में सत्ता में आने के बाद से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने चुनावी वादों में से ‘‘43 प्रतिशत’’ वादे पूरे कर दिए हैं।

पॉल यहां आयोजित क्रेडाई ‘कोलकाता टेककॉन 2026’ के मौके पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चुनावी घोषणापत्र में किए गए 43 प्रतिशत वादे पहले ही पूरे कर दिए हैं।’’ हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।

पॉल ने यह भी भरोसा जताया कि राज्य में कॉरपोरेट निवेश की गति तेज होगी। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार जमीनी स्तर पर विकास के लिए काम कर रही है और हमें उम्मीद है कि बड़े पैमाने पर उद्योग राज्य में आएंगे।’’

राज्य के उद्योग मंत्री तपस रॉय ने इससे पहले कहा था कि सरकार निवेश आकर्षित करने के लिए भूमि और उद्योग के संबंध में अलग-अलग नीतियां ला सकती है।

उन्होंने कहा था कि प्रस्तावित उद्योग नीति में निर्यात को बढ़ावा देने के उपाय भी शामिल किए जाएंगे।

पॉल ने कोलकाता को ‘समृद्ध स्मार्ट महानगर’ में बदलने का दृष्टिकोण पेश किया और रियल एस्टेट क्षेत्र से इस प्रक्रिया में योगदान देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सस्ती आवास योजनाओं, आतिथ्य, भंडारण और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में विकास हो रहा है।

मंत्री ने लागत कम करने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए डिजिटल इंजीनियरिंग और स्मार्ट भवन समाधान सहित आधुनिक निर्माण तकनीकों को अधिक से अधिक अपनाने का आह्वान किया।

भाषा संतोष

संतोष