Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

मेघालय विधानसभा ने यूरेनियम अन्वेषण एवं खनन के विरुद्ध प्रस्ताव पारित किया

(फाइल फोटो के साथ)

शिलांग, 26 अगस्त (भाषा) मेघालय विधानसभा ने इस पूर्वोत्तर राज्य में यूरेनियम अन्वेषण और खनन के खिलाफ बुधवार को एक प्रस्ताव पारित किया।

मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने यह प्रस्ताव पेश किया जिसका सभी 60 विधायकों ने समर्थन किया। उसके बाद विधानसभा ने ध्वनिमत से उसे पारित कर दिया।

इस प्रस्ताव में केंद्र सरकार, परमाणु ऊर्जा विभाग और ‘यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड’ से अपील की गयी है कि वे मेघालय में यूरेनियम खनन की अनुमति न दें, खनन का कोई भी काम शुरू न करें, उसे आगे न बढ़ाएं ।

संगमा ने कहा, ‘‘हमने देश के अलग-अलग हिस्सों में यूरेनियम खनन के असर देखे हैं, जहां खनन क्षेत्रों के आस-पास रहने वाले लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ा है।’’

प्रस्ताव पेश करते हुए संगमा ने कहा कि मेघालय में यूरेनियम के बड़े भंडार हैं और राज्य भर में ‘‘केंद्र द्वारा इसके अन्वेषण और खनन से जुड़ी पिछली गतिविधियों का लोगों ने विरोध किया था।’’

भाषा राजकुमार पवनेश

पवनेश