Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

श्रीनगर जेल से फरार दो विचाराधीन कैदी राजस्थान में गिरफ्तार

श्रीनगर, 26 अगस्त (भाषा) श्रीनगर के केंद्रीय कारागार से इस सप्ताह की शुरुआत में कथित तौर पर फरार हुए दो विचाराधीन कैदियों को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये दोनों आरोपी यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम मामले के तहत जेल में बंद थे।

अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान निवासी फरमान खान और अनंतनाग जिले के निवासी मुख्तार अहमद गुर्जर को खान के पैतृक शहर राजस्थान के सदनपुरा से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों को पॉक्सो अधिनियम के तहत अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया था और आरोप है कि वे रविवार को श्रीनगर के केंद्रीय कारागार से फरार हो गए थे।

अधिकारियों के अनुसार, खान के खिलाफ गांदरबल जिले के लार थाने में पॉक्सो अधिनियम की धारा तीन व चार के तहत मामला दर्ज है जबकि गुर्जर के खिलाफ श्रीनगर के सौरा थाने में भी इन्हीं धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश