Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

हिंदुस्तान कॉपर की बिक्री पेशकश के लिए खुदरा निवेशकों की जोरदार मांग, 5.65 गुना बोली मिली

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान कॉपर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) के दूसरे और अंतिम दिन बुधवार को खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 5.65 गुना बोली मिली।

खुदरा निवेशकों के लिए ओएफएस में 58 लाख शेयर आरक्षित किए गए थे। दोपहर करीब तीन बजे तक खुदरा निवेशकों ने 3.28 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए बोलियां लगाईं।

सरकार दो-दिवसीय बिक्री पेशकश के जरिये हिंदुस्तान कॉपर के 5.80 करोड़ से अधिक शेयर यानी छह प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेच रही है। इसमें तीन प्रतिशत का 'ग्रीन शू' यानी अधिक बोली आने पर उसे रखने का विकल्प भी रखा गया है।

शेयरों के लिए 514 रुपये प्रति शेयर का न्यूनतम मूल्य तय किया गया है। यह न्यूनतम मूल्य सोमवार को कंपनी के शेयर के बंद भाव से 10.38 प्रतिशत कम है।

सरकार की हिंदुस्तान कॉपर में फिलहाल 66.14 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

चालू वित्त वर्ष में सरकार अब तक आठ सार्वजनिक उपक्रमों में ओएफएस और एसयूयूटीआई से प्राप्त राशि के जरिये सार्वजनिक उपक्रमों में विनिवेश के जरिए करीब 52,716 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।

वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में विनिवेश और परिसंपत्ति मौद्रीकरण से 80,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

भाषा प्रेम प्रेम रमण

रमण