Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पासिंदु के नाबाद 90 रन, श्रीलंका के चाय तक तीन विकेट पर 199 रन

कोलंबो, 26 अगस्त (भाषा) पासिंदु सूरियाबंडारा के नाबाद 90 रन की बदौलत श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में फॉलोऑन खेलते हुए बुधवार को यहां चौथे दिन चाय तक तीन विकेट पर 199 रन बनाकर संघर्ष जारी रखा।

श्रीलंका के अभी सात विकेट बाकी हैं और उसे भारत को दोबारा बल्लेबाजी के लिए मजबूर करने के लिए 15 रन और चाहिए। अभी एक पूरा सत्र और अंतिम दिन का खेल बाकी है।

दो मैच की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही कप्तान शुभमन गिल की भारतीय टीम ने श्रीलंका को 290 रन पर ऑलआउट करने के बाद फॉलोऑन देने का फैसला किया। श्रीलंका पहली पारी में भारत से 213 रन पीछे था।

भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की थी।

दूसरे सत्र में श्रीलंका का सिर्फ एक विकेट गिरा। कामिंदु मेंडिस ने 52 रन की जुझारू पारी खेली। प्रसिद्ध कृष्णा ने पासिंदु के साथ उनकी 115 रन की तीसरे विकेट की साझेदारी का अंत किया।

भाषा नमिता पंत

पंत