Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

उप्र : सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

बाराबंकी, 26 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक कार के तेज रफ्तार डंपर ट्रक की चपेट में आने से उसमें सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा मंगलवार रात मसौली थाना क्षेत्र में बिंदौरा गांव के पास उस समय हुआ, जब कार सवार परिवार बाराबंकी-बहराइच राजमार्ग पर यू-टर्न लेते समय तेज रफ्तार डंपर ट्रक की चपेट में आ गया।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में कार में सवार सात वर्षीय लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 60 वर्षीय मौलाना शरीफ, उसकी 55 वर्षीय पत्नी तबस्सुम बानो, 29 वर्षीय बेटे मोहम्मद उजैम और 17 वर्षीय बेटी रुशदा खातून के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल शरीफ की सात वर्षीय बेटी हुदा का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

उसने बताया कि श्रावस्ती के भिनगा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार दक्षिणी गांव का रहने वाला शरीफ परिवार लखनऊ जाते समय हादसे का शिकार हो गया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अर्पित विजयवर्गीय ने कहा, “कार सवार परिवार ने राजमार्ग पर अचानक यू-टर्न ले लिया, जिससे दुर्घटना हुई।”

उन्होंने कहा कि हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा

सं जफर मनीषा पारुल

पारुल