Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पूर्वी दिल्ली के गाज़ीपुर में सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय व्यक्ति की मौत

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में खिचड़ीपुर फ्लाईओवर पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित नितिन गाजियाबाद से जनकपुरी स्थित अपने घर जा रहे थे जब मंगलवार देर रात करीब 11.45 बजे यह दुर्घटना हुई।

पुलिस की एक टीम सूचना पाकर मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने कहा कि नितिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

भाषा नोमान

नोमान अविनाश

अविनाश