Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

डब्ल्यूसीएल के तीसरे सत्र का आयोजन तीन से 18 अक्टूबर तक यूएई में होगा

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) ‘वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स’ (डब्ल्यूसीएल) के तीसरे सत्र का आयोजन तीन से 18 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जाएगा।

पहली बार यह टूर्नामेंट ब्रिटेन से से बाहर आयोजित किया जाएगा।

टूर्नामेंट को यूएई में स्थानांतरित करने के साथ आयोजकों का लक्ष्य वैश्विक स्तर पर बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंच बनाना है, साथ ही उन्होंने तीसरे चरण में अधिक दिग्गज खिलाड़ियों, रोमांचक प्रतिद्वंद्विताओं और मनोरंजन का वादा किया है।

‘लीजेंड्स’ क्रिकेट लीग के तीसरे सत्र में कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय सितारे हिस्सा लेने वाले हैं। इनमें युवराज सिंह, एबी डिविलियर्स, ड्वेन ब्रावो, शाहिद अफरीदी, मोईन अली, डेविड वॉर्नर और मोहम्मद महमूदुल्लाह शामिल हैं।

डब्ल्यूसीएल ने तीसरे सत्र के लिए बांग्लादेश चैंपियंस को शामिल करके अपनी अंतरराष्ट्रीय भागीदारी का भी विस्तार किया है।

यह टूर्नामेंट संन्यास ले चुके क्रिकेट सितारों के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी का एक प्रमुख मंच बनकर उभरा है।

पहले चरण का खिताब इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर जीता था जबकि साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने दूसरे सत्र के फाइनल में पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर खिताब अपने नाम किया।

भाषा नमिता पंत

पंत