Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

केपीआई ग्रीन एनर्जी ने जून-अगस्त में 630 मेगावाट डीसी से अधिक क्षमता चालू की

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) केपीआई ग्रीन एनर्जी ने जून-अगस्त के दौरान अब तक की सबसे अधिक 630 मेगावाट डीसी से अधिक क्षमता को चालू किया है।

कंपनी की ओर से बुधवार को जारी बयान के अनुसार, इस उपलब्धि में स्वतंत्र बिजली उत्पादक (आईपीपी) परिसंपत्तियों और कंपनी के इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) कारोबार के तहत पूरी की गई परियोजनाओं का विविध मिश्रण शामिल है। यह कंपनी की परियोजनाओं को बड़े पैमाने पर, तेजी से और लगातार पूरा करने की क्षमता को दर्शाता है।

केपी समूह का हिस्सा केपीआई ग्रीन एनर्जी ने जून से अगस्त तक अपने आईपीपी और ईपीसी कारोबार के तहत 630 मेगावाट डीसी से अधिक क्षमता चालू की है। कंपनी की स्थापना के बाद से किसी एक तिमाही में चालू की गई यह सबसे अधिक क्षमता है।

यह उपलब्धि 2030 तक 10 गीगावाट से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने के केपी समूह के व्यापक लक्ष्य के अनुरूप अपनी क्षमता बढ़ाने की कंपनी की घोषित महत्वाकांक्षा की दिशा में एक और कदम है।

केपीआई ग्रीन एनर्जी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक फारुक जी. पटेल ने कहा, ‘‘ एक तिमाही में 630 मेगावाट से अधिक क्षमता चालू करना कंपनी के इतिहास में क्षमता बढ़ाने की अब तक की सबसे तेज गति है। यह हमारे आईपीपी तथा ईपीसी दोनों कारोबार में विकसित की गई परियोजना क्रियान्वयन क्षमता को दर्शाता है।’’

भाषा निहारिका

निहारिका