Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

असम के मुख्यमंत्री ने ओणम पर लोगों को बधाई दी

गुवाहाटी, 26 अगस्त (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को ओणम के अवसर पर लोगों को बधाई दीं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि ओणम हर घर को खुशी, शांति और समृद्धि से भर देगा।

शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ओणम के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम महान राजा महाबली का उत्सव मनाते हैं, जिनके शासन को समृद्धि, समानता और सद्भाव के लिए याद किया जाता है।’’

ओणम केरल का आधिकारिक 10 दिवसीय फसल उत्सव है। हर साल चिंगम (मलयालम कैलेंडर का पहला महीना) महीने में मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, यह पर्व असुरराज महाबली की घर वापसी की याद में मनाया जाता है।

भाषा

राखी मनीषा

मनीषा