Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

राजस्थान : उदयपुर के बाहरी इलाके में तेंदुए के हमले में तीन ग्रामीण घायल

उदयपुर, 26 अगस्त (भाषा) उदयपुर के उमरड़ा खेड़ा गांव में तेंदुए के हमले में तीन ग्रामीण घायल हो गए।

उमरड़ा खेड़ा के पूर्व सरपंच गोपाल मीणा ने बताया कि सुबह लगभग छह बजे जब ग्रामीण अपने घरों से निकले तो एक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। घायलों की पहचान जग्गा (60), रितेश (20) और कालू (40) के रूप में हुई है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मीणा ने कहा कि घायलों के शोर मचाने और अन्य ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने के बाद तेंदुआ भाग गया। ये घर पहाड़ी इलाके में होने के कारण ग्रामीण घायलों को खाट पर रखकर सड़क तक लाए जहां से उन्हें इलाज के लिए उदयपुर के अस्पताल ले जाया गया।

मीणा ने बताया कि मंगलवार शाम भी एक तेंदुए ने लोगर लाल मीणा (45) पर हमला किया था। चिल्लाने पर जानवर भाग गया। लोगर लाल के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलने पर वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग इलाके में पिंजरा लगाए और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखे।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा