Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का शेयर करीब 16 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड का शेयर अपने 160 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 16 प्रतिशत की बढ़त के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर 185.20 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य के मुकाबले 15.75 प्रतिशत की बढ़त है।

एनएसई पर इसने 15.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 185 रुपये पर शुरुआत की।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,481.07 करोड़ रुपये रहा।

गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 31.33 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 550 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 152-160 रुपये प्रति शेयर था।

कंपनी नए शेयर के निर्गम से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, नए कोषों में शुरुआती निवेश और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी।

भाषा निहारिका

निहारिका