Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

महाराष्ट्र के नांदेड़ में बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नांदेड़ (महाराष्ट्र), 26 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाली पांच साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना सोमवार को सोनखेड़ थाना क्षेत्र में हुई और 30 साल के आरोपी को मंगलवार को पास के परभणी जिले से पकड़ा गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि लड़की घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी उसे चॉकलेट का लालच देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब आधे घंटे बाद लड़की रोते हुए घर लौटी, जिसके बाद इस अपराध का पता चला।

उन्होंने बताया कि नांदेड़ पुलिस ने आरोपी को खोजने के लिए कई टीम बनाईं। पुलिस की तलाश के दौरान आरोपी मंगलवार को परभणी की पालम तहसील में एक श्मशान घाट के पास झाड़ियों में छिपा मिला।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सुरभि वैभव

वैभव