Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

उप्र से शराब बिहार ले जाने के आरोप में ट्रेन का कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

बलिया (उप्र), 26 अगस्त (भाषा) राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गरीब नवाज़ एक्सप्रेस के एक कोच अटेंडेंट को उत्तर प्रदेश से बिहार शराब ले जाने और उसे अधिक दामों पर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जीआरपी के बलिया थाने के प्रभारी राज कपूर सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल कुमार राम (28) को मंगलवार को बलिया रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान गिरफ़्तार किया गया। वह बिहार के भागलपुर ज़िले के कुमदपुर गांव का रहने वाला है।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसके बैग से शराब की दो दर्जन से अधिक बोतलें बरामद कीं।

पूछताछ के दौरान राहुल ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वह 15716 नंबर गरीब नवाज एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट के रूप में काम करता है। वह उत्तर प्रदेश और अन्य जगहों से शराब खरीदकर बिहार ले जाता था और राज्य में शराबबंदी के कारण उसे वहां अधिक कीमत पर बेचता था।

पुलिस ने बताया कि उसने कथित तौर पर बलिया में शराब खरीदी थी और उसे बिहार ले जाने के लिए ट्रेन में सवार होने का इंतजार कर रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया।

सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सं जफर वैभव शोभना

शोभना