Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

मेरठ में हनुमान मंदिर से दान पेटिका की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

मेरठ, 26 अगस्त (भाषा) मेरठ के मुण्डाली थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर से दानपेटिका चोरी किए जाने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी की गई खाली दानपेटिका और 2,890 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहजाद (19) के रूप में हुई है, जो मुण्डाली थाना क्षेत्र के जिसौरी गांव का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई की रात शहजाद ने अपने एक साथी के साथ मिलकर मुण्डाली गांव स्थित हनुमान मंदिर से दानपेटिका चोरी की थी। दोनों ने दानपेटिका में रखी रकम आपस में बांट ली और खाली दानपेटिका को खेतों में फेंक दिया था।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान आरोपी शहजाद को मंगलवार को जिसौरी मार्ग से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की गई दानपेटिका तथा 2,890 रुपये बरामद किए गए।

मुण्डाली पुलिस ने बताया कि इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल दूसरे आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर वैभव सुरभि

सुरभि