Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

झारखंड के दुमका में रसोइया फंदे से लटका मिला, भाजपा विधायक समेत नौ के खिलाफ प्राथमिकी

दुमका, 25 अगस्त (भाषा) झारखंड के दुमका जिले में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका पाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति विधायक के यहां रसोइये का काम करता था।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी हंसडीहा थाने में दर्ज की गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सोनू राउत (26) के रूप में हुई है और उसका शव नोनिहाट इलाके में एक सरकारी भवन के कमरे से बरामद किया गया।

मृतक के रिश्तेदार सुनील राउत ने दावा किया कि सोनू पिछले चार महीने से भाजपा नेता एवं जरमुंडी से विधायक देवेंद्र कुंवर के यहां रसोइये के रूप में काम कर रहा था।

जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नवल किशोर सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘राउत के परिजनों की शिकायत के आधार पर विधायक समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’

भाषा

सुभाष

सिम्मी

सिम्मी