Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

उप्र : मैनपुरी में समान पक्षी विहार के पास छह हेक्टेयर भूमि पर पर्यटन सुविधाएं विकसित होंगी

लखनऊ, 25 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल ने मंगलवार को मैनपुरी जिले में ‘समान पक्षी विहार’ के पास पर्यटन विकास के लिए ग्राम सभा की छह हेक्टेयर भूमि को श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुसार मैनपुरी की किशनी तहसील में ‘समान पक्षी विहार’ के निकट ग्राम समाज की 22.548 हेक्टेयर ऊसर भूमि में से छह हेक्टेयर खाली जमीन पर्यटन विभाग को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस स्थल को ‘मयंक ऋषि पक्षी विहार’ के नाम से विकसित किया जाएगा।

बयान के अनुसार, इस संबंध में आवश्यकतानुसार आगे के निर्णय लेने के लिए मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अधिकृत किया है।

मैनपुरी का समान पक्षी विहार उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि क्षेत्र और रामसर स्थल है। यह सारस क्रेन सहित कई प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों का प्रमुख आश्रय स्थल है।

यह पक्षी विहार दुर्लभ प्रजातियों के पक्षियों को देखने और फोटोग्राफी के लिए भी उपयुक्त स्थान माना जाता है। यहां नौका विहार के जरिए पक्षियों को करीब से देखने की सुविधा भी उपलब्ध है।

भाषा

सलीम रवि कांत