Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

चौहान ने ‘मिशन समृद्ध गांव’ शुरू किया, मध्यप्रदेश के दो प्रखंडों में बनेंगे प्रायोगिक मॉडल

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि गरीबी कम करने, रोजगार के अवसर पैदा करने और गांवों के समग्र विकास के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के समन्वय से ‘मिशन समृद्ध गांव’ के तहत मध्यप्रदेश के दो प्रखंडों में प्रायोगिक मॉडल विकसित किए जाएंगे।

चौहान ने यहां कृषि भवन में ‘मिशन समृद्ध गांव’ की शुरुआत करते हुए कहा कि ये मॉडल सीहोर जिले के बुधनी प्रखंड और देवास जिले के खातेगांव प्रखंड में विकसित किए जाएंगे तथा सफल होने पर इन्हें अन्य क्षेत्रों में भी अपनाया जाएगा।

इस मिशन का उद्देश्य बुनियादी सुविधाओं से युक्त, गरीबी मुक्त और रोजगारयुक्त गांव विकसित करने के लिए एक व्यापक एवं एकीकृत मॉडल तैयार करना है।

चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इसका लक्ष्य ऐसे आदर्श गांव विकसित करना है, जहां हर परिवार के पास रोजगार या आजीविका का कोई साधन हो, बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों और लोगों को मजबूरी में पलायन न करना पड़े।

भाषा

सिम्मी सुभाष

सुभाष