Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

दिल्ली लक्ष्मी योजना: बुधवार को 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र मिलेंगे

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के तालकटोरा स्टेडियम में बुधवार को एक कार्यक्रम में लगभग 4,000 महिलाओं को दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना के तहत स्वीकृति पत्र प्राप्त होंगे।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि योजना के तहत मासिक वित्तीय सहायता एक सितंबर से लाभार्थियों को दी जाएगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि योजना औपचारिक रूप से 26 अगस्त को शुरू की जाएगी, जिसमें पात्र महिलाओं को उनके स्वीकृति पत्र प्राप्त होंगे।

सीएमओ के मुताबिक, 9.13 लाख लाभार्थियों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है, जिनमें से 6.52 लाख ने पूर्ण आवेदन जमा कर दिए हैं।

लक्ष्मी योजना 2025 के दिल्ली चुनाव में भाजपा का मुख्य चुनावी वादा था।

भाषा नोमान नोमान सुभाष

सुभाष