Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

असम में चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार

गुवाहाटी, 25 अगस्त (भाषा) असम के श्रीभूमि जिले में चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि पुलिस ने जिले के पाथरकांडी इलाके में एक वाहन से 40,000 याबा गोलियां जब्त कीं।

उन्होंने कहा, ‘‘गुप्त रूप से बनाए गए चैंबर से चार करोड़ रुपये मूल्य की 40,000 याबा गोलियां जब्त करने के लिए श्रीभूमि पुलिस को बधाई। एक आरोपी गिरफ्तार।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस का ‘असम अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान मजबूती से जारी है।

थाई भाषा में याबा का अर्थ ‘पागल करने वाली दवा’ है। यह अत्यधिक नशीली दवा है और भारत में प्रतिबंधित है।

भाषा रवि कांत रवि कांत अविनाश

अविनाश