Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

झारखंड मंत्रिमंडल ने 100 नए ‘सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ व छात्राओं के लिए नैपकिन को मंजूरी दी

रांची, 25 अगस्त (भाषा) झारखंड मंत्रिमंडल ने मंगलवार को 100 नए ‘सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ खोलने और सरकारी स्कूलों में छठी से 12 वीं कक्षाओं तक की छात्राओं को मुफ्त ‘सैनिटरी नैपकिन’ बांटने के प्रस्तावों को मंजूरी दी।

राज्य में फिलहाल 80 ‘सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (कैबिनेट सचिवालय) वंदना दादेल ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने 100 नए 'सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस' के विकास के लिए 721.43 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं।’’

मंत्रिमंडल ने मुफ्त ‘सैनिटरी नैपकिन’ कार्यक्रम के लिए 124.37 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

दादेल ने कहा, ‘‘हर छात्रा को महीने में 10 नैपकिन दिए जाएंगे।’’

मंत्रिमंडल ने पांच नए प्रखंडों में लड़कियों के लिए आवासीय विद्यालय खोलने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी और इसके लिए 49.99 करोड़ रुपये मंजूर किए।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में 53 एजेंडों को मंजूरी दी गई, जिनमें राज्य में वीबी-जी राम जी योजना को लागू करना भी शामिल है।

सरकार ने झारखंड के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी फैसला किया।

दादेल ने कहा,‘‘मंत्रिमंडल ने 606 थानों में 9,006 सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 90 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।’’

भाषा

राजकुमार अविनाश

अविनाश