Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

लुटियंस दिल्ली में होटल की चौथी मंजिल से कूदा शख्स, मौत

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) लुटियंस दिल्ली में मंगलवार को एक पांच सितारा होटल की चौथी मंजिल से कथित तौर पर कूदने से 37 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नयी दिल्ली निवासी दिविज मारिया के रूप में हुई है।

पुलिस के एक ‍वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संसद मार्ग थाने को सूचित किया गया कि ले मेरिडियन होटल के पूल की तरफ से एक व्यक्ति ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।

पुलिस के अनुसार, उसे आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि अपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसने करीब छह महीने पहले गुरुग्राम की एक कंपनी में अपनी नौकरी छोड़ दी थी। वह पिछले कुछ महीनों से अवसाद का इलाज करा रहा था। वह विवाहित था।

पुलिस ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान दिलीप

दिलीप