Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से मंगलवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:

अर्थ82दूसरी लीड प्याज

सरकार दिल्ली में 35 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर प्याज बेचेगी

नयी दिल्ली, सरकार आम लोगों को प्याज की ऊंची कीमतों से राहत देने के लिए राजधानी में 35 रुपये प्रति किलो के भाव पर इसकी बिक्री करेगी। यह मौजूदा औसत खुदरा कीमतों से लगभग 36 प्रतिशत कम है।

दि50कांग्रेस लीड जनगणना

खरगे, राहुल ने कहा: जनगणना का मौजूदा स्वरूप अस्वीकार, प्रश्नावली रद्द की जाए

नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर जनगणना की प्रश्नावली पर आपत्ति जताई है और आग्रह किया कि इस प्रश्नावली को रद्द कर राजनीतिक दलों, विशेषज्ञों और जनता से व्यापक चर्चा के बाद नयी प्रश्नावली तैयार की जाए।

दि88स्वास्थ्य एच1एन1 लीड आईसीएमआर

एच1एन1 के किसी नए स्वरूप की पहचान नहीं: आईसीएमआर महानिदेशक

नयी दिल्ली, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने मंगलवार को कहा कि भारत में एच1एन1 संक्रमण के मामलों में मौजूदा वृद्धि मौसमी इन्फ्लुएंजा के सामान्य चलन का हिस्सा है और वायरस के किसी नए स्वरूप की पहचान नहीं हुई है।

दि80संसद समिति छात्र

छात्रों पर बलप्रयोग को लेकर संसदीय समिति की बैठक में तीखी नोकझोंक

नयी दिल्ली, संसद की एक समिति की बैठक में मंगलवार को प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग किए जाने के मुद्दे पर सत्तापक्ष एवं विपक्षी सदस्यों के बीच उस वक्त तीखी बहस हुई, जब विपक्षी सदस्यों ने इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की।

दि62न्यायालय दूसरी लीड तरुण तेजपाल

उच्चतम न्यायालय ने तरुण तेजपाल को तीन हफ्ते में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को पत्रकार तरुण तेजपाल को निर्देश दिया कि वह 2013 के दुष्कर्म मामले में तीन हफ्ते के भीतर आत्मसमर्पण करें, जिसमें बंबई उच्च न्यायालय ने उन्हें दोषी करार देते हुए 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है।

प्रादे108जम्मू कश्मीरी पंडित हत्याएं जांच

गांदरबल में 1998 के कश्मीरी पंडित हत्याकांड की फिर शुरू हुई जांच

श्रीनगर,जम्मू-कश्मीर में गांदरबल जिले के वंधामा में वर्ष 1998 में 23 कश्मीरी पंडितों की नृशंस हत्या किए जाने के मामले की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने फिर से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रादे128बिहार लीड दूसरी छात्र प्रदर्शन पथराव

बीपीएससी परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों का प्रदर्शन हिंसक, पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पटना, बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षाओं और परीक्षा प्रणाली में बदलाव की मांग को लेकर मंगलवार को पटना में हजारों विद्यार्थियों का प्रदर्शन हिंसक हो गया।

प्रादे56उप्र अदालत हिजाब बोर्ड

हिजाब पहनने की अनुमति वाली छात्रा की याचिका खारिज होने के खिलाफ अदालत में चुनौती देगा एआईएमपीएलबी

लखनऊ/प्रयागराज, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस फैसले को चुनौती देने की तैयारी में है, जिसमें एक छात्रा को स्कूल की निर्धारित वर्दी के साथ हिजाब या सिर पर स्कार्फ पहनने की अनुमति देने की अनुरोध वाली याचिका खारिज कर दी गई थी।

प्रादे13: हरियाणा लीड राम रहीम

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली

चंडीगढ़, दुष्कर्म के मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह मंगलवार सुबह 21 दिन की फरलो पर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वि17फ्रांस लीड बवंडर

दक्षिणी फ्रांस के गांव में बवंडर का कहर, 39 लोग घायल, 300 मकान क्षतिग्रस्त

पेरिस, दक्षिणी फ्रांस के एक गांव में सोमवार को आए बवंडर ने भारी तबाही मचाई और 39 लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वि16चीन डोभाल लीड वार्ता

सीमा विवाद पर डोभाल और वांग यी के बीच विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता, संबंधों में सुधार पर भी चर्चा

बीजिंग, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मंगलवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ भारत-चीन सीमा विवाद और दोनों देशों के संबंधों में सुधार को लेकर विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता की।

अर्थ63चीनी कीमत

चीनी की कीमतें एक रुपये बढ़कर करीब 64 रुपये किलोग्राम पर

नयी दिल्ली, खुदरा बाजार में मंगलवार चीनी की कीमतें लगभग एक रुपये बढ़कर करीब 64 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। सोमवार को औसत कीमत 63.05 रुपये प्रति किलो थी।

खेल24खेल लीड भारत

दिनुशा, सूरियाबंडारा की अर्धशतकीय पारियों से श्रीलंका का संघर्ष जारी

कोलंबो, भारतीय गेंदबाज सोनल दिनुशा की अगुवाई में श्रीलंका के पुछल्ले बल्लेबाजों के संघर्ष को खत्म करने में नाकाम रहे जिससे बारिश और खराब रोशनी के कारण मंगलवार को दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जल्दी खत्म होने तक श्रीलंका ने आठ विकेट पर 265 रन बना लिए।

खेल7खेल शतरंज जीसीटी भारत

जीसीटी ग्रैंड फिनाले: प्रज्ञाननंदा फाइनल में, अब मुकाबला कारुआना से

सेंट लुई , भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने जर्मनी के विंसेंट कीमर पर 19-9 की शानदार जीत हासिल करके आसानी से ग्रैंड शतरंज टूर (जीसीटी) के अंतिम चरण के फाइनल में जगह बनाई।

भाषा राजकुमार दिलीप

दिलीप