Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा, भूस्खलन से चंबा मार्ग अवरुद्ध; 99 अन्य सड़कें भी बंद

शिमला, 25 अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को बारिश का दौर जारी रहा, जिससे राज्य में 99 सड़कें अवरुद्ध हैं तथा भूस्खलन के कारण चंबा में कोडला-उराई सड़क भी बाधित हो गई है।

भरमौर संभाग में जबर्दस्त भूस्खलन के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई, जिससे गाड़ियों को उराई जाने के लिए वैकल्पिक कंडी-कुठेड़ मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी प्रसारित हो रहा है जिसमें भूस्खलन के दौरान एक बड़ा पत्थर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है।

सबसे ज़्यादा 44 सड़कें मंडी में, कुल्लू में 23 , सिरमौर में 12, कांगड़ा में सात, चंबा में पांच, ऊना में चार, शिमला में तीन और लाहौल-स्पीति ज़िले में एक सड़क अवरुद्ध है।

राज्य आपात अभियान केंद्र (एसईओसी) ने बताया कि सात विद्युत ‘ट्रांसफ़ॉर्मर’ और पेयजल की आपूर्ति की छह योजनाएं भी बाधित हुईं।

सिरमौर जिले के धौलाकुआं में बहुत भारी बारिश हुई। वहां सोमवार शाम से पिछले 24 घंटों में 117.5 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई।

धर्मशाला में 23 मिमी, पोंटा साहिब में 22.6 मिमी, जट्टोन बैराज में 22 मिमी, ऊना में 13.3 मिमी, जुब्बरहट्टी में 11 मिमी, शिमला में 8.4 मिमी और जोगिंदरनगर में सात मिमी बारिश हुई।

शिमला मौसम विभाग ने राज्य में 31 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

भाषा

राजकुमार पवनेश

पवनेश