Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

कमजोर हाजिर मांग से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को बिनौला तेल खली की कीमत 40 रुपये की गिरावट के साथ 3,230 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के सितंबर माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 40 रुपये यानी 1.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,230 रुपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 44,790 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों द्वारा बिकवाली करने से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश