नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 120 रुपये की गिरावट के साथ 1,63,109 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 120 रुपये यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,63,109 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 1,595 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,641.42 डॉलर प्रति औंस रह गया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश