नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को कच्चा तेल की कीमत 0.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,143 रुपये प्रति बैरल हो गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का सितंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 8 रुपये या 0.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,143 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 2,524 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.96 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.14 प्रतिशत घटकर 92.04 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश