Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

अमेरिकी खुफिया सेना ने ट्रंप के बेटे को जान की ‘धमकी’ वाले वीडियो की जानकारी होने की पुष्टि की

वाशिंगटन, 25 अगस्त (एपी) अमेरिकी खुफिया सेवा ने मंगलवार को कहा कि उसे इस बात की जानकारी है कि ईरान के सरकारी मीडिया ने एक वीडियो प्रसारित किया है, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे छोटे बेटे बैरन को जान की धमकी दिए जाने के तौर पर देखा जा सकता है।

खुफिया सेवा के प्रवक्ता नेट हेरिंग ने एक बयान में कहा, “अमेरिकी खुफिया सेवा इस वीडियो से अवगत है और ऐसी किसी भी चीज की जांच करती है, जिसे हमारे सुरक्षा घेरे में आने वाले लोगों के खिलाफ खतरे के रूप में देखा जा सकता है।”

उन्होंने कहा, “अभियानगत सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम सुरक्षा संबंधी खुफिया मामलों पर चर्चा नहीं करते हैं।”

साल की शुरुआत में अमेरिकी बलों की कार्रवाई में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद से ईरानी मीडिया ने कई मौकों पर अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके परिवार के सदस्यों के लिए धमकी वाली सामग्री प्रसारित की है।

एपी पारुल नरेश

नरेश