Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

मप्र: मोटरसाइकिल से कनफोड़ू शोर करने वाले 1,500 ‘मोडिफाइड’ साइलेंसरों पर चला रोड रोलर

इंदौर (मध्यप्रदेश), 25 अगस्त (भाषा) इंदौर में मोटरसाइकिल से कर्कश ध्वनि उत्पन्न करने वाले करीब 1,500 ‘मोडिफाइड’ (मूल तकनीक या डिजाइन में बदलाव करके बनाए गए) साइलेंसर को पुलिस ने मंगलवार को रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यातायात पुलिस पिछले एक महीने से शहर में ‘मोडिफाइड’ साइलेंसर के खिलाफ लगातार जांच अभियान चला रही थी।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जब्त किए गए करीब 1,500 साइलेंसर को विजय नगर चौराहे पर नष्ट किया गया जिनकी कीमत 4.50 से पांच लाख रुपये के बीच है।

त्रिपाठी ने बताया, “इस कार्रवाई के जरिये लोगों को संदेश देने का प्रयास किया गया है कि कोई भी व्यक्ति मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर मोटरसाइकिल न चलाए।”

उन्होंने बताया कि ऐसे साइलेंसर से निकलने वाली तेज और अलग तरह की आवाज के कारण आस-पास चल रहे वाहन चालकों का ध्यान भटकने से हादसे हो सकते हैं।

त्रिपाठी ने बताया कि अब 'मोडिफाइड' साइलेंसर की दुकानों को भी चिन्हित किया जाएगा और संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

भाषा हर्ष जितेंद्र

जितेंद्र