Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

उप्र: राज्यपाल ने ईद-मिलादुन्नबी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

लखनऊ, 25 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ‘ईद-मिलादुन्नबी’ पर देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

एक बयान के मुताबिक, राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब का जीवन प्रेम, करुणा, शांति, मानवता और भाईचारे की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा, “यह अवसर हमें आपसी सद्भाव, सामाजिक समरसता और मानव सेवा की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देता है।”

आनंदीबेन ने इस अवसर पर सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

भाषा जफर जितेंद्र

जितेंद्र