Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से मंगलवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:

दि50कांग्रेस लीड जनगणना

खरगे, राहुल ने कहा: जनगणना का मौजूदा स्वरूप अस्वीकार, प्रश्नावली रद्द की जाए

नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर जनगणना की प्रश्नावली पर आपत्ति जताई है और आग्रह किया कि इस प्रश्नावली को रद्द कर राजनीतिक दलों, विशेषज्ञों और जनता से व्यापक चर्चा के बाद नयी प्रश्नावली तैयार की जाए।

अर्थ13मोदी यूपीआई

यूपीआई ने भारत की डिजिटल भुगतान यात्रा में बड़ा बदलाव लाया : मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के मंगलवार को एक दशक पूरा होने पर इसे भारत की डिजिटल भुगतान यात्रा में बड़ा बदलाव लाने का माध्यम करार दिया और कहा कि इसका व्यापक स्तर एवं पहुंच हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

दि48न्यायालय क्रीमी लेयर केंद्र

ओबीसी ‘क्रीमी लेयर’ पात्रता संबंधी केंद्र की याचिका पर सुनवाई के लिए विशेष पीठ गठित करेगा न्यायालय

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर विचार करने पर सहमति जताई, जिसमें सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 के उम्मीदवारों पर ओबीसी क्रीमी लेयर के मानदंडों से संबंधित उसके 11 मार्च के फैसले के लागू होने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

दि46न्यायालय लीड तरुण तेजपाल

उच्चतम न्यायालय ने तरुण तेजपाल को दो हफ्ते में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को पत्रकार तरुण तेजपाल को निर्देश दिया कि वह 2013 के दुष्कर्म मामले में दो हफ्ते में आत्मसमर्पण करें, जिसमें बंबई उच्च न्यायालय ने उन्हें दोषी करार देते हुए 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

प्रादे108जम्मू कश्मीरी पंडित हत्याएं जांच

गांदरबल में 1998 के कश्मीरी पंडित हत्याकांड की फिर शुरू हुई जांच

श्रीनगर,जम्मू-कश्मीर में गांदरबल जिले के वंधामा में वर्ष 1998 में 23 कश्मीरी पंडितों की नृशंस हत्या किए जाने के मामले की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने फिर से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रादे69बंगाल अदालत तृणमूल

टीएमसी के दोनों गुटों को मेयो रोड पर स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं

कोलकाता, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठनों के दो गुटों की ओर से 28 अगस्त को यहां मेयो रोड पर अपने-अपने स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देने के अनुरोध वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया।

प्रादे56उप्र अदालत हिजाब बोर्ड

हिजाब पहनने की अनुमति वाली छात्रा की याचिका खारिज होने के खिलाफ अदालत में चुनौती देगा एआईएमपीएलबी

लखनऊ/प्रयागराज, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस फैसले को चुनौती देने की तैयारी में है, जिसमें एक छात्रा को स्कूल की निर्धारित वर्दी के साथ हिजाब या सिर पर स्कार्फ पहनने की अनुमति देने की अनुरोध वाली याचिका खारिज कर दी गई थी।

प्रादे13: हरियाणा लीड राम रहीम

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली

चंडीगढ़, दुष्कर्म के मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह मंगलवार सुबह 21 दिन की फरलो पर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वि17फ्रांस लीड बवंडर

दक्षिणी फ्रांस के गांव में बवंडर का कहर, 39 लोग घायल, 300 मकान क्षतिग्रस्त

पेरिस, दक्षिणी फ्रांस के एक गांव में सोमवार को आए बवंडर ने भारी तबाही मचाई और 39 लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वि16चीन डोभाल लीड वार्ता

सीमा विवाद पर डोभाल और वांग यी के बीच विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता, संबंधों में सुधार पर भी चर्चा

बीजिंग, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मंगलवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ भारत-चीन सीमा विवाद और दोनों देशों के संबंधों में सुधार को लेकर विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता की।

अर्थ20अर्थव्यवस्था सुब्रमण्यम

एआई, उभरते क्षेत्रों का लाभ उठाकर 55 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता भारत: सुब्रमण्यम

नयी दिल्ली,) पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति वी. सुब्रमण्यम ने कहा कि भारत कृत्रिम मेधा (एआई) में युवा आबादी की क्षमता का लाभ उठाकर और उभरते प्रमुख क्षेत्रों में अपना दबदबा कायम करके 2047 तक 55 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है।

खेल24खेल लीड भारत

दिनुशा, सूरियाबंडारा की अर्धशतकीय पारियों से श्रीलंका का संघर्ष जारी

कोलंबो, भारतीय गेंदबाज सोनल दिनुशा की अगुवाई में श्रीलंका के पुछल्ले बल्लेबाजों के संघर्ष को खत्म करने में नाकाम रहे जिससे बारिश और खराब रोशनी के कारण मंगलवार को दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जल्दी खत्म होने तक श्रीलंका ने आठ विकेट पर 265 रन बना लिए।

खेल7खेल शतरंज जीसीटी भारत

जीसीटी ग्रैंड फिनाले: प्रज्ञाननंदा फाइनल में, अब मुकाबला कारुआना से

सेंट लुई , भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने जर्मनी के विंसेंट कीमर पर 19-9 की शानदार जीत हासिल करके आसानी से ग्रैंड शतरंज टूर (जीसीटी) के अंतिम चरण के फाइनल में जगह बनाई।

द कन्वरसेशन के साथ अनुबंध के तहत जारी खबर:

वि15कृत्रिम मेधा लेखन

क्या आप कृत्रिम मेधा से तैयार लेख को पहचान सकते हैं? शायद संभव है

सिडनी, कृत्रिम मेधा (एआई) धीरे-धीरे हमारे लिखने के तरीके को बदल रहा है। बात सिर्फ लेखन शैली बदलने की नहीं रही है बल्कि लिखित भाषा की पूरी बनावट ही वास्तव में बदल रही है।

भाषा

राजकुमार सुभाष

सुभाष