Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

असम: स्कूटर एसयूवी से टकराया; दो किशोरों की मौत

दीफू, 25 अगस्त (भाषा) असम के कार्बी आंगलोंग जिले में एक स्कूटी के एसयूवी से टकराने की घटना में दो किशोरों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा एनएच-36 के मोहेंदिजुआ अपर एकोरानी बाईपास पर हुआ।

उन्होंने बताया कि रविवार शाम हुए हादसे में एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अगले दिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, दोनों लड़के मांजा थाना क्षेत्र के अपर मोहेंदिजुआ थापादाओ गांव के रहने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि दोनों पीड़ित नाबालिग थे।

भाषा

राखी अविनाश नरेश

नरेश