Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

ओडिशा: रसोईघर में दफन वृद्ध महिला का शव मिला, बेटे पर हत्या का शक

भुवनेश्वर, 25 अगस्त (भाषा) ओडिशा के पुरी शहर में एक वृद्ध महिला की हत्या कर उसका शव एक मकान के रसोईघर में दफनाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार शव को बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

उसने बताया कि मकान में कई किराएदार रहते हैं। कुछ किराएदारों को जब एक बंद कमरे से दुर्गंध आने लगी, तो उन्होंने मकान मालिक और पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुरी के पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने बताया कि पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो रसोईघर में कंक्रीट की एक स्लैब के नीचे हाल में बनाया गया ढांचा दिखा।

सिंह ने कहा, “कार्यकारी मजिस्ट्रेट और फॉरेंसिक दल की मौजूदगी में महिला के शव को निकाला गया। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि शव को तीन से चार दिन पहले दफनाया गया था।”

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला अपने बेटे के साथ इस किराए के मकान में रह रही थी।

सिंह ने कहा, “हालांकि, बेटा पिछले कुछ दिनों से लापता है और मकान पर ताला लगा हुआ था। हमें शक है कि उसी ने अपनी मां की हत्या कर संभवत: शव को दफनाया होगा। उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।”

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा खारी दिलीप

दिलीप