Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

जम्मू में पुल का खंभा गिरने से मजदूर की दबकर मौत

जम्मू, 25 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में निर्माण कार्य के दौरान कंक्रीट का पुल का खंभा गिरने से बिहार के एक मजदूर की दबकर मौत हो गई जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हादसा विजयपुर इलाके के जख मोड़ में सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर हुआ, जब मजदूर निर्माणाधीन पुल का खंभा लगाने का काम कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि कंक्रीट का ढांचा अचानक ढह गया, जिससे 25 वर्षीय मजदूर गोतम साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य मजदूर के सिर में चोट लगी जिस अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए पुल का ढांचा गिरने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

भाषा तान्या नरेश

नरेश