Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर जारी, टोंक के अलीगढ़ में 11 सेमी बारिश दर्ज

जयपुर, 25 अगस्त (भाषा) राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम अधिकांशतः शुष्क रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार, टोंक जिले के अलीगढ़ में सर्वाधिक 11 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। दौसा के लालसोट में नौ सेंटीमीटर बारिश हुई। अलवर के गोविंदगढ़, किशनगढ़ बास और मालाखेड़ा में आठ-आठ सेंटीमीटर तथा सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा, बूंदी के नैनवां और पाटन एवं झालावाड़ के पचपहाड़ में सात-सात सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मंगलवार सुबह से अलवर, जयपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, दौसा और टोंक के कुछ इलाकों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा।

जयपुर में लगातार दूसरे दिन बारिश होने से तापमान में गिरावट आई। वहीं, अलवर में तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भर गया और कई अंडरपास भी जलमग्न हो गए।

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी राजस्थान के कई अन्य क्षेत्रों में भी सोमवार को बारिश हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा।

भाषा बाकोलिया मनीषा रंजन

रंजन