Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

केरलम सरकार ने बाल देखभाल केंद्रों में ओणम समारोह के लिए दो लाख रुपये आवंटित किए

तिरुवनंतपुरम, 25 अगस्त (भाषा) केरलम सरकार ने राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत बाल देखभाल केंद्रों में रहने वाले बच्चों के लिए ओणम समारोह आयोजित करने के वास्ते दो लाख रुपये मंजूर किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा कि इस विशेष आवंटन से उन बच्चों के लिए ओणम समारोह आयोजित करने में मदद मिलेगी, जो त्योहार के दौरान बाल देखभाल केंद्रों में रहते हैं।

बयान में कहा गया है कि राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री बिंदु कृष्णा के अनुरोध के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर केरलम वित्तीय निगम ने यह राशि मंजूर की।

सीएमओ ने बताया कि इसके तहत राज्यभर के 16 बाल देखभाल केंद्रों में रहने वाले करीब 250 बच्चों के लिए ओणम भोज, बाहर घूमने जाने और फिल्म देखने की व्यवस्था की जाएगी।

शुभ तिरुवोणम पर्व बुधवार को मनाया जाएगा।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा