Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

हिमाचल प्रदेश में तीर्थयात्रियों को ले जा रहा ट्रक खाई में गिरा, 40 घायल

ऊना, 25 अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रहा एक ट्रक खाई में गिर गया, जिससे हरियाणा के कम से कम 40 तीर्थयात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालु जिले के पीर निगाह मंदिर में दर्शन करने आए थे। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वे माता नैना देवी मंदिर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मंकोटिया ने कहा, ‘‘पीर निगाह हादसे में घायल 40 से अधिक तीर्थयात्रियों को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है और उनका इलाज जारी है।’’

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक उपचार के बाद तीन लोगों को, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बच्चे की हालत गंभीर बताई जाती है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने सड़क हादसे पर दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा