Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

बरेली में तेज आवाज में डीजे बजने के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ी, मौत

बरेली (उप्र), 25 अगस्त (भाषा) बरेली जिले के एक गांव में कथित तौर पर तेज आवाज में बज रहे डीजे के पास से गुजरते समय 60 वर्षीय महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार को अलीगंज क्षेत्र के महोलिया गांव की है। कमला देवी (60) अपनी बहू नानू के साथ गौरी शंकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रही थीं।

परिवार के सदस्य डोरीलाल ने बताया कि मंदिर से करीब 400 से 450 मीटर पहले एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर तेज आवाज में डीजे बज रहा था। उनके अनुसार, डीजे के पास से गुजरते ही कमला देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह सीना पकड़कर वहीं बैठ गईं।

परिजनों का आरोप है कि तेज आवाज के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी और बाद में उनकी मौत हो गई।

आंवला के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) हेमंत उपाध्याय ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और उसे घर ले गए। मंगलवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि कमला देवी को पहले से उच्च रक्तचाप की समस्या थी और तेज आवाज से उन्हें परेशानी होती थी। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि मौत की वास्तविक वजह चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

भाषा सं आनंद वैभव खारी

खारी