Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

जमीन धंसने से झारखंड के गिरिडीह में अस्पताल की इमारत में दरारें

रांची, 25 अगस्त (भाषा) झारखंड के गिरिडीह जिले में मंगलवार सुबह जमीन धंसने के बाद एक कोयला खदान क्षेत्र में स्थित अस्पताल की इमारत में कई दरारें पड़ गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह गांव में हुई, जो सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के कार्य क्षेत्र में आता है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

सीसीएल के क्षेत्र महाप्रबंधक के.एस. गाइवाल ने बताया कि जमीन धंसने की सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र में लोगों तथा जानवरों के प्रवेश को रोकने के लिए कदम उठाए।

उन्होंने कहा, ‘‘यह पता लगाने के लिए अगले कुछ दिनों तक इलाके की निगरानी की जाएगी कि जमीन का धंसना बढ़ रहा है या कम हो रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटना के समय अस्पताल की इमारत के अंदर कुछ कर्मचारी मौजूद थे।

उन्होंने कहा, ‘‘अस्पताल में कोई मरीज नहीं था। इस इलाके में पहले भी जमीन धंसने की घटना हो चुकी है।’’

भाषा गोला वैभव

वैभव