Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली

चंडीगढ़, 25 अगस्त (भाषा) अपनी दो शिष्याओं से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की फरलो दी गयी है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, इस अवधि के दौरान वह सिरसा स्थित अपने डेरा मुख्यालय में रहेगा।

अगस्त 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद यह 17वीं बार है, जब राम रहीम जेल से बाहर आएगा।

वह फिलहाल हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में है।

मई में उसे 30 दिन की पैरोल दी गई थी। इससे पहले जनवरी में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी।

भाषा गोला खारी

खारी