Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पुलिस ने पूर्वी दिल्ली में मुठभेड़ के बाद मेरठ के एक वांछित अपराधी को पकड़ा

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) दिल्ली पुलिस ने सोमवार देर रात मयूर विहार-अक्षरधाम रोड के पास मुठभेड़ के बाद हत्या के मामलों में आरोपी मेरठ निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान दोनों की ओर से कई गोलियां चलाई गईं, लेकिन इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। आरोपी दिल्ली के छावला इलाके में हुई गोलीबारी और हत्या के मामलों में वांछित था। मुठभेड़ के दौरान उसे कोई चोट नहीं आयी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा गोला खारी

खारी