Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

बंगाल के मुख्यमंत्री ने यादवपुर विश्वविद्यालय में ‘राष्ट्रविरोधी’ नारों की जांच के आदेश दिए

कोलकाता, 24 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को यादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति और राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कला छात्रावास में लिखे कथित “राष्ट्रविरोधी” नारों की तत्काल जांच करने का निर्देश दिया।

अधिकारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायत प्रकोष्ठ के माध्यम से विश्वविद्यालय के छात्रों से वीडियो और तस्वीरें मिली हैं। इनमें छात्रावास परिसर की दीवारों पर “आपत्तिजनक, असामाजिक, हिंसक और राष्ट्रविरोधी” नारे एवं चित्र बने होने की बात सामने आई है।

उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रावास का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया। साथ ही, आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने को कहा।

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश