Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

सूरत में नगर निगम की मंजूरी के बिना मछली बाजार का नाम प्रधानमंत्री के नाम पर रखे जाने से विवाद

सूरत, 24 अगस्त (भाषा) गुजरात के सूरत में हाल ही में बनी मछली बाजार का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर रखे जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। व्यापारियों का एक वर्ग इस कदम का विरोध कर रहा है, जबकि स्थानीय नगर निकाय ने स्पष्ट किया है कि परिसर के नामकरण की आधिकारिक प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।

गुजरात के शहर में नानपुरा इलाके के लक्कडकोट में सूरत नगर निगम (एसएमसी) द्वारा बनाए गए मछली बाजार के प्रवेश द्वार पर 'श्री नरेन्द्र मोदी होलसेल फिश मार्केट' लिखा एक बड़ा बोर्ड लगाया गया है और बोर्ड के एक कोने में प्रधानमंत्री की तस्वीर भी है। इस कदम का व्यापारियों के एक वर्ग ने विरोध किया।

एक मछली व्यापारी सुरेंद्र लश्करी ने नामकरण पर आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शाकाहारी हैं और उनका नाम मछली बाजार से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

लश्करी ने कहा, 'नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन में कभी समुद्री भोजन का सेवन नहीं किया है और वह पूरी तरह शाकाहारी हैं। इसलिए यह बोर्ड नहीं लगाया जाना चाहिए।'

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश