Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

उप्र में तीन रणजी क्रिकेट टीमें बनाए जाने की मांग को लेकर खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन

लखनऊ, 24 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश में तीन रणजी क्रिकेट टीमें बनाए जाने की मांग को लेकर ‘जेन जी’ खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन एवं क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल के तत्वावधान में पूर्वांचल एवं मध्य उत्तर प्रदेश के ‘जेन जी’ क्रिकेट खिलाड़ियों और अभिभावकों ने रविवार को इकाना स्टेडियम के अंदर प्रदर्शन किया और इन इलाकों के क्रिकेट खिलाड़ियों को बराबर के मौके देने के लिए उत्तर प्रदेश में तीन रणजी टीमें बनाने की मांग की।

‘क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन’ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पूर्व में उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में सभी खिलाड़ियों को उनका वाजिब हक और अवसर दिलाने के लिए एक से ज्यादा रणजी टीमें बनाने की हिमायत कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की लगभग 25 करोड़ की आबादी को देखते हुए प्रदेश में तीन क्रिकेट संघ यानी तीन रणजी टीमें होनी चाहिए और इसी मांग को लेकर 250 ‘जेन जी’ खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में प्रदर्शन किया।

भाषा सलीम आशीष सुधीर

सुधीर