Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

हरियाणा के लिए 66,000 करोड़ रुपये के निवेश सहमति ज्ञापनों पर हस्ताक्षर: बयान

चंडीगढ़, 24 अगस्त (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को कहा कि राज्य निवेशकों को जमीन, प्रोत्साहन और मंजूरियों के अलावा बहुत कुछ देता है, जिसमें पैमाना, गति, नीतिगत निश्चितता और साझा समृद्धि के इर्द-गिर्द बनी एक रणनीतिक साझेदारी शामिल है।

राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि मुंबई में हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित 'हैपनिंग हरियाणा 2.0' अंतरराष्ट्रीय संपर्क अभियान के दूसरे दिन विभिन्न कंपनियों के साथ 66,000 करोड़ रुपये के सहमति पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

सैनी ने अपनी मुंबई यात्रा के दूसरे दिन विभिन्न देशों के महावाणिज्य दूतों, उद्योग जगत के नेताओं, निवेशकों और मुंबई के वित्तीय तथा कॉरपोरेट क्षेत्र के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार 'फाइल को आगे बढ़ाने' में नहीं बल्कि 'परियोजना को आगे बढ़ाने' में विश्वास रखती है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने उद्योगों और श्रमिकों के अधिकारों से संबंधित मुद्दों के साथ-साथ अन्य औद्योगिक विवादों को सुलझाने के लिए एक उद्योग-श्रमिक मित्रता परिषद का गठन किया है।

भाषा अजय पाण्डेय

अजय